गेमिंग की दुनिया में जिस पल का इंतज़ार लाखों फैंस कर रहे थे, वो आखिरकार आ ही गया! रॉकस्टार गेम्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) दुनिया भर में 26 मई 2026 को लॉन्च कर दिया है।
यह खबर आते ही सोशल मीडिया और गेमिंग फोरम्स पर बवाल मच गया। ट्रेलर 2 पहले ही YouTube पर 377 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ के साथ इतिहास रच चुका है, और अब नए स्क्रीनशॉट्स, आर्टवर्क और अपडेट्स ने फैंस का उत्साह आसमान पर पहुँचा दिया है।
GTA 6 कहां खेले जा सकेगा?
यह गेम PlayStation 5, Xbox Series X|S और PC पर उपलब्ध होगा। लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब फुलस्टॉप लग गया है—GTA सीरीज़ का अगला चैप्टर आ रहा है!
रिलीज़ डेट कन्फर्म
- लॉन्च डेट: 26 मई 2026
- डेवलपर: Rockstar Games
- सबसे बड़ा लॉन्च: फैंस का कहना है कि यह इतिहास का सबसे हाइप्ड गेम रिलीज़ हो सकता है।
अनुमानित न्यूनतम सिस्टम रिक्वायरमेंट्स (PC)
अगर आप PC पर खेलने की सोच रहे हैं, तो सिस्टम दमदार होना चाहिए—
- प्रोसेसर: Intel Core i7-8700K / AMD Ryzen 7 3700X
- ग्राफिक्स कार्ड: GTX 1080 Ti / Radeon RX 5700 XT
- RAM: कम से कम 8GB
- स्टोरेज: कम से कम 150GB फ्री स्पेस
कहानी और लोकेशन
GTA 6 की कहानी दो सेंट्रल कैरेक्टर्स—जेसन और लूसिया—के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक असफल डकैती के बाद अपराध, विश्वासघात और सर्वाइवल की दुनिया में फंस जाते हैं।
गेम का लोकेशन लियोनिडा नाम के काल्पनिक राज्य में है, जो असल में फ्लोरिडा से इंस्पायर्ड है।
नए कैरेक्टर्स और वॉइस आर्टिस्ट्स
जेसन और लूसिया के अलावा, कई नए चेहरे कहानी में अहम रोल निभाएंगे—
- बूबी आइक
- ब्रायन हेडर
- कैल हैम्पटन
- ड्रेक्वान प्रीस्ट
- राउल बॉतिस्ता
- रियल डिमेज़
इनके आने से गेम का कैरेक्टर यूनिवर्स और भी दिलचस्प हो जाएगा।
🇮🇳 भारत में कीमत
- स्टैंडर्ड एडिशन: ₹5,999
- डीलक्स एडिशन: ₹7,299+
- कलेक्टर एडिशन: ₹9,000 तक




